Search

April 24, 2026 11:23 pm

“मेरी माटी मेरा देश “अभियान का सफल संचालन हेतु मुखिया,पंचायत सचिव एवं ग्रामीणों के साथ बैठक आयोजित की गई।

धीरेन साहा

पाकुड़िया उपायुक्त पाकुड़ के निर्देश के आलोक में पाकुड़िया प्रखंड में प्रखंड विकास पदाधिकारी डॉ मनोज कुमार द्वारा “मेरी माटी मेरा देश “अभियान का चरणबद्ध कार्यक्रम का सफल संचालन हेतु शनिवार को सभी ग्राम पंचायत में मुखिया , पंचायत सचिव एवं ग्रामीणों के साथ बैठक आयोजित की गई । इस बैठक में दिनांक 9 अगस्त से 15 अगस्त तक आयोजित होने वाले “मेरी माटी मेरा देश” अभियान के तहत चरणबद्ध कार्यक्रम जैसे शीला फल काम पंच प्राण, एवं सेल्फी, वसुधा वंदना वीरों का बंधन ध्वजारोहण एवं राष्ट्रगान का आयोजन सभी पंचायत में आयोजन करने का निर्देश दिया गया । उक्त चरणबद्ध कार्यक्रम से संबंधित विस्तृत प्रतिवेदन 5 अगस्त शनिवार शाम तक जमा करने के लिए सभी उपस्थित कर्मियों एवं पदाधिकारियों सहित सभी मुखिया को निर्देश दिया गया ।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!