Search

May 4, 2026 6:30 am

यात्रियों से भरी बस अनियंत्रित होकर गड्ढे में गिरी।

धीरेन साहा

महेशपुर थाना क्षेत्र के बसलोई नदी के पुल के समीप हनुमान मंदिर के पास एक यात्री भरा बस अनियंत्रित होकर गड्ढे में गिर गया। जिससे बस के सभी यात्री बाल-बाल बच गए। मिली जानकारी के अनुसार पाकुड़ से दुमका जा रही अभिषेक ट्रेवल्स गाड़ी संख्या जेएच 04एल 9939 बसलोई नदी पुल के समीप हनुमान मंदिर के पास अनियंत्रित होकर गड्ढे में समा गई। हालांकि इस घटना में बस के सभी यात्री तथा बस चालक बाल बाल बच गए। इस घटना को देख स्थानीय ग्रामीणों ने सभी यात्रियों को बस से सुरक्षित निकाला गया। वहीं वहीं इस घटना को लेकर महेशपुर पुलिस को सूचना मिलते ही थाना प्रभारी आनंद कुमार पंडित दल बल के साथ घटनास्थल पहुंचकर बस को अपने कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई कर रही है।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!