Search

May 13, 2026 2:18 pm

यूपी में कानून व्यवस्था ध्वस्त हो चुकी है: राजमहल सांसद

सतनाम सिंह

पाकुड़: यूपी में पुलिस कस्टडी में अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ की हुई हत्या पर राजमहल सांसद ने अपना प्रतिक्रिया दिया है.उन्होंने यूपी की योगी सरकार पर आरोप लगाए। सांसद ने कहा कि ‘कोई भी जेल जाएगा, तो क्या उसकी हत्या कर देंगे।कानून में हर गुनाह के लिए सजा है और अगर किसी की पुलिस कस्टडी में हत्या हो जाती है तो कई तरह के सवाल खड़े होते हैं।’उन्होंने कहा कि कोई जेल में है और आप उसको इलाज के लिए ले जा रहे हैं और रास्ते में इस तरह की घटना घट जाती है, यह बहुत ही दुःखद है. इसपर निश्चित रूप से एक्शन लेना चाहिए.उन्होने कहा कि कोई भी जेल में रहेगा और वो बाहर जायेगा तो उसकी सुरक्षा का पूरा प्रबंध होना चाहिए. हम लोगों के यहां से भी कोई जेल से कोर्ट जाता है तो उसकी सुरक्षा में पुलिस रहती है या नहीं ? इस तरह की घटना होती है तो वहां की सरकार को सोचना चाहिए. यूपी में कानून व्यवस्था ध्वस्त हो चुकी है। अपराधियों के सफाये का मतलब क्या है, उसको मार देना चाहिए. यह कोई तरीका है, इसका मतलब कि कोई जेल में जायेगा तो उसको मार दीजिएगा. ऐसा कोई नियम है? ये तो कोर्ट फैसला करता है. किसी को फांसी की सजा होती है तो वो भी कोर्ट फैसला करता है, बाकी कितने साल या महीनें जेल में रहने है, ये भी कोर्ट फैसला करता है.

बाइट- विजय कुमार हांसदा, सांसद राजमहल।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!