बजरंग पंडित
पाकुड़िया राज्य स्तरीय अनुसमर्थन दल प्रखंड के पाकुड़िया पंचायत में चल रहे संचालित मनरेगा, पीएम आवास, बागवानी योजना, जेएसएलपीएस से संचालित योजनाओं समेत अन्य संचालित योजनाओं का सोमवार को निरीक्षण किया। राज्य स्तरीय टीम में ग्रामीण विकास विभाग के अवर सचिव अशोक कुमार, ग्रामीण विकास विभाग के प्रशाखा पदाधिकारी अनिल सरदार और मनरेगा कोषांग के राज्य कार्यक्रम प्रबंधक तारक नाथ दास शामिल थे।टीम ने सर्वप्रथम पाकुड़िया पंचायत सचिवालय मे प्रखंड क्षेत्र के एक,एक सभी पंचायत में चल रहे योजनाओं संबंधित जानकारी लिया। साथ ही इसके बाद पाकुड़िया पंचायत अंतर्गत हरिपुर गांव विद्यालय के बगल में पोटोहोखेलमैदान एवं संजय टुडू का प्लांटेशन एवं मरियम किस्कू का आवास का निरीक्षण किया वही जोंका गांव अमृत सरोवर एवं अमृत वाटिका का निरीक्षण किया निरीक्षण के कर्म में मनरेगा मेट एवं मजदूर स्थल पर नहीं रहने पर नाराजगी जाहिर की । वहीं पथरडांगा गांव स्थित हराधन मिर्धा, एवं सुखलाल मिर्धा के जमीन में प्लांटेशन का निरीक्षण किया। मौके पर जिला कार्यक्रम पदाधिकारी मोतिउर रहमान, पंचायत के मुखिया अनीता सोरेन, बीपीओ जगदीश पंडित, सहायक अभियंता रोहित गुप्ता, कनिय अभियंता लालू रविदास, प्रेम प्रकाश, जेएसएलपीएस बीपीओ प्रशांत यादव, बीपीएम राजीव कुमार, सहायक अनूप कुमार पंचायत सचिव रोजगार सचिव सहित लाभुक एवं ग्रामीण उपस्थित थे।








