Search

May 20, 2026 10:03 am

लेटेस्ट न्यूज़

राष्ट्रीय युवा दिवस पर कॉलेज में हुआ विभिन्न प्रतियोगिता का आयोजन

राजकुमार भगत

पाकुड़। खेलकूद एवं युवा कार्य निदेशालय, राँची के निर्देशानुसार स्वामी विवेकानंद जयंती (राष्ट्रीय युवा दिवस) के अवसर पर जिला खेल विभाग द्वारा जिले के के.के.एम कॉलेज में स्वामी विवेकानंद जी के जीवनी एवं उनके आदर्शो पर आधारित विभिन्न प्रतियोगिता यथा निबंध लेखन, भाषण, पेंटिंग एवं खेल आधारित क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम की शुरुआत कॉलेज के प्राचार्य श्री शिव लोहरा, जिला खेल पदाधिकारी श्री राहुल कुमार, नेहरु युवा केन्द्र जिला समन्वयक,राष्ट्रीय सेवा योजना के समन्वयक द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया गया।मुख्य अतिथियों द्वारा स्वामी जी के जीवनी पर प्रकाश डाला गया। विभिन्न प्रकार के कार्यक्रमों में सर्वप्रथम भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया , भाषण प्रतियोगिता में शशांक शेखर,मुकेश कुमार पांडे,तनीषा प्रवीण क्रमशः प्रथम द्वितीय तृतीय स्थान पर रहे।
निबंध लेखन में.कोमल कुमारी ,रोहीत कुमार ,शशांक शेखर ,पेंटिंग प्रतियोगितामें
पूनम दत्ता, लता मूर्मू,गुलफ़शा यासमीन ।
क्विज प्रतियोगिता में राजू प्रमाणिक ,,.सम्राट पांडे, बपन प्रमाणिक, क्रमशः प्रथम द्वितीय एवं तृतीय घोषित हुए सभी को पुरस्कृत किया गया।चयनित प्रतिभागी राँची में आयोजित होने वाले राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेंगे। कार्यक्रम को सफल बनाने में कॉलेज के शिक्षकों एवं प्रतिभागी छात्र-छात्राओं की भूमिका सराहनीय रही है।

img 20230108 wa0009372896816205786952
img 20230108 wa00075009997959003056315
img 20230108 wa0008851168065583103130

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!