बाबा साहेब के पदचिन्हों पर चलने की है आवश्यकता :- रंजीत सिंह
बिक्की सान्याल
पाकुड़ के अंबेडकर चौक में शुक्रवार को बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर की जयंती पर राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी के जिला अध्यक्ष रंजीत कुमार सिंह एवं युवा जिला अध्यक्ष जावेद अंसारी के द्वारा माल्यार्पण किया गया। इस अवसर पर रालोजपा जिलाध्यक्ष ने कहा कि बाबा साहब बीआर अंबेडकर भारतीय संविधान निर्माता के तौर पर जाने जाते हैं। उनकी भूमिका संविधान निर्माण में अतुल्य थी साथ ही साथ दलित समाज के उत्थान में भी उनकी भूमिका महत्वपूर्ण रही। उनका जन्म 14 अप्रैल 1891 को मध्यप्रदेश के एक गांव महू में हुआ था। उस दौर में उन्हें आर्थिक और सामाजिक विशेष भेद-भाव का सामना करना पड़ा। बेहद विषम परिस्थिति में पढ़ाई करने वाले बाबा साहब को अपने स्कूल में भी भेदभाव का सामना करना पड़ा। डॉक्टर बीआर अंबेडकर का जीवन संघर्ष और सफलता की कहानी सभी के लिए प्रेरणा है। उनके विचार महिलाओं को पुरुषों के बराबर अल्पसंख्यकों और गरीबों को अपने अधिकारों के लिए आवाज उठाने के लिए प्रेरित करते रहे हैं।





