Search

May 13, 2026 6:37 am

रेल कर्मचारियों की समस्या को लेकर प्रतिनिधिमंडल मिला मंडल परिचालन प्रबंधक से



राजकुमार भगत

पाकुड़। इस्टर्न रेल्वे मेंस यूनियन पाकुर शाखा का एक प्रतिनिधि मंडल शाखा सचिव संजय कुमार ओझा के नेतृत्व मे पाकुर स्टेशन के अतिथि गृह मे वरिष्ठ मंडल परिचालन प्रबंधक से पाकुड़ मे मुलाकात की। जिसमे मुख्य रूप से रेल कर्मचारियों के काम के दौरान होने वाली समस्या को लेकर चर्चा किया गया। पाकुर यार्ड मे पीने का पानी, क्रू लॉबी मे पीने का पानी की समस्या, लोटमारा स्थित पंजाब कोल साइडिंग मे गार्ड, लोको पायलट एवम शंटमेन के लिए वेटिंग रूम तथा पीने का पानी,गार्ड लोको पायलट के द्वारा ट्रेन जाँच करने के लिए पथ वे का निर्माण, यार्ड मे पर्याप्त मात्रा में पोर्टर की नियुक्ति और बिना रोड लर्निंग का गार्ड को मेन लाइन बुक करना जैसी समस्या को अवगत कराया गया और वरिष्ठ मंडल परिचालन प्रबंधक के द्वारा सभी मुद्दों पर गंभीरता से विचार करते हुए जल्द से जल्द समाधान का आश्वासन दिया।ईस्टर्न रेल्वे मेंस यूनियन के प्रतिनिधि मंडल में शाखा अध्यक्ष अखिलेश कुमार चौबे, सह सचिव निलेश प्रकाश, विजय विक्टर जेम्स, संगठन सचिव अमर मल्होत्रा आदि शामिल थे।

IMG 20230429 WA0003

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!