Search

May 13, 2026 3:59 am

रोजगार को लेकर ग्रामीणों ने मॉडल कॉलेज एवं महिला कॉलेज के सामने धरना प्रदर्शन किया

सतनाम सिंह

ग्रामीणों के द्वारा कॉलेज बनाने हेतु दान में दी गई थी जमीन, नौकरी की कर रहे है मांग, है

पाकुड़ सदर प्रखंड के शहर कोल पंचायत में बने नवनिर्मित मॉडल कॉलेज एवं महिला कॉलेज के प्रांगण में शहरकोल के स्थानीय ग्रामीणों ने रोजगार को लेकर हंगामा किया । ग्रामीणों का कहना है हम लोगों ने कॉलेज को जमीन दान स्वरूप दिया है और हम लोगों को रोजगार चाहिए इसलिए हम लोग आज धरना पर बैठे हैं शहर कोल के ग्रामीणों ने गांव के युवाओं को योग्यता के अनुसार रोजगार देने की मांग प्रदीप सोरेन शहर कोल के ग्रामीण का कहना है हम लोग पढ़ा लिखा बेरोजगार हैं हम लोगों काम नहीं दिया जा रहा है हम लोग की मांग है कि हम रैयती हैं जिस पर कॉलेज बनाया गया है वह जमीन हम लोगों ने दान स्वरूप दिया है,पहली प्राथमिकता हम लोग को देना चाहिए, कम से कम हम लोगों से पूछा जाना चाहिए काम के लिए लेकिन हम लोगों से पूछा नहीं जा रहा है,बिना हम लोग से पूछे बाहर को लोगों की नियुक्ति की जा रही है हम लोग का बस यही मांग है गांव वाले लोगों को पहले नियुक्ति किया जाए हम लोग जितना क्वालिफाइड है उसके योग्यता के हिसाब से हम लोगों को रोजगार दीजिए,शहरकोल पंचायत के मुखिया विकास गौड़ का कहना है गांव वाला का यही मांग है हम लोग दान में जमीन दिए हैं यहां यहां जो भी स्टाफ लगेगा फोर्थ ग्रेड हो या योग्यता के हिसाब से काम चाहिए सरकार द्वारा आश्वासन दिया गया था जब यहां ओपनिंग किया जाएगा उस समय आप लोग को खबर दे कर के जो भी स्थानीय ग्रामीण है काम दिया जाएगा अभी तक मिला नहीं है वही ग्रामीणों का आक्रोश है अपना गांव का जमीन हम लोग दान में दिए हैं कम से कम हम लोगों को काम दिया जाए कुछ लोग बाहर से भी आ कर के यहां काम कर रहे है जनप्रतिनिधि के नाते मुखिया के नाते आखिर यह पंचायत में जमीन भी ले लिए ग्रामीणों को रोजगार दिया जाए योग्यता के हिसाब से काम जरूर दें कॉलेज के प्रभारी प्राचार्य डॉ विश्वनाथ शाह का कहना है सुबह गांव के लोग आए हैं और उनका कहना है यहां पर कॉलेज खुला है हम लोग यहां काम करेंगे यहां पर जो तत्काल नियुक्ति हुई है यह जो नियुक्ति हुई है विश्वविद्यालय और सुरक्षा एजेंसी के बीच का मामला है हम लोग किसी भी स्टाफ को रखने के लिए किसी प्रकार से हम जिम्मेदार नहीं है जिस कंपनी को विश्वविद्यालय नामित किया है वही हाउसकीपिंग और सुरक्षाकर्मियों का मुहैया करेंगे अब गांव वालों का कहना है इस गांव के भी तीन लोग कार्यरत है ऐसा नहीं कि सब बाहर के हैं इस गांव के भी 3 लोग हैं जिनको रखा गया है काम में इसके अलावा आस-पड़ोस को भी कुछ लोग हैं इन लोगों का कहना है कि सिर्फ हम ही लोग काम करेंगे इस स्थिति में मुखिया के माध्यम से ग्रामीणों से आवेदन मांगे हैं और आवेदन को विश्वविद्यालय भेज देंगे हमें कोई जानकारी नहीं है किसी के साथ क्या वादा किया गया था कॉलेज की बिल्डिंग बनने के बाद मेरी यहां पर नियुक्ति की गई है और मैं यहां 3 सितंबर को आया हूं 13 तारीख को प्रभारी प्राचार्य नियुक्त किया गया है ग्रामीणों के साथ क्या वादा किया गया हमें तो कुछ भी मालूम नहीं है

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!