Search

May 11, 2026 3:59 am

लाइफ सेवियर्स समूह के प्रशांत प्रकाश ने रक्तदान कर बचाई एनीमिया मरीज की जान

राजकुमार भगत

रक्तदान जीवन का महादान है। मानव खून का कोई विकल्प नहीं है। हम एक यूनिट ब्लड दान कर किसी की जान बचा सकते है। इसलिए हर स्वस्थ व्यक्ति को रक्तदान जैसे पुनीत काम में सहभागी बनना चाहिए और मौका देना चाहिए अपने खून को किसी के रगों में बहने देने का। यही संकल्प लेकर आज प्रशांत प्रकाश ने अनिता कुमारी के लिए रक्तदान किया।रक्तदाता प्रशांत ने कहा कि रक्तदान करके मुझे बहुत खुशी महसूस हो रही है । और मैं जबतक स्वस्थ रहूंगा, रक्तदान करते रहूंगा।और मरीज के परिजनों ने प्रशांत प्रकाश के साथ – साथ लाइफ सेवियर्स समूह का आभार प्रकट किया।मौके पर समूह के सचिव प्रिंस प्रकाश और रक्त अधिकोष के कर्मचारी पीयूष जी मौजूद थे।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!