प्रशांत मंडल लिट्टीपाड़ा पाकुड़
होली मिलन समारोह का आयोजन शनिवार को प्रखंड कार्यालय परिसर में आयोजन किया गया। इस अवसर पर अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर होली की ढेर सारी शुभकामना एवं बधाइयां दी। मौके पर प्रखंड विकास पदाधिकारी संजय कुमार ने कहा कि होली का त्योहार आपसी प्रेम व भाईचारगी का संदेश देता है। इसलिए पूरी शालीनता और सौहार्दपूर्ण माहौल में होली का त्योहार मनाएं।इस अवसर पर अधिकारियों व कर्मचारियों ने मिठाइयों का भी आनंद लिया। साथ ही डीजे की धुन में होली की गीत में सभी लोग खूब झूमे. मौके पर बीपीओ मानिक दास, केसी दास, बंटी रजक, साइमन हेम्ब्रम, अजमत, प्रिंस, इकरामुल सहित अन्य उपस्थित थे।






