प्रशांत मंडल,लिट्टीपाड़ा पाकुड़
हिरणपुर थाना क्षेत्र के जियाजोरी क्रेसर में रविवार रात्रि को डकैती कर भाग रहे एक अपराधियो को हथियार के साथ लिट्टीपाड़ा पुलिस ने पकड़ लिया .मिली जानकारी के अनुसार रविवार रात को डकैती का सूचना मिलते ही लिट्टीपाड़ा पुलिस एक्टिव हो गया. पुलिस ने थाना के समीप ब्रेकेटिंग कर आने जाने वाली सभी गाड़ियों का जांच तेज कर दिया. इसी दौरान पुलिस को पुलिस को सूचना मिल की हेटबंधा के रास्ते तीन मोटरसाइकिल रात को काफी तेज गति से लिट्टीपाड़ा की ओर आ रही थी. सूचना मिलते ही पुलिस टीम हेटबंधा सड़क पर पहुंच गया इसी दौरान धूंदा पुल के समीप पुलिस और मोटरसाइकिल में सवार अपराधी आमने सामने हो गया.अपराधी मोटरसाइकिल को घुमा कर भागने के क्रम में एक अपराधी को पुलिस ने पकड़ लिया. इसी दौरान पुलिस और अपराधी के पकड़म पकड़ाई में चोकीदार चरण तुरी को देशी कट्टा के बट से सर में मार कर घायल कर दिया और एसआई मिथुन कुमार को हाथ मे चोट भी लगी है, पुलिस ने तीन बाइक में भाग रहे छ अपराधियो में से बरमसिया निवासी बुलाई टुडू उर्फ भोला टुडू को एक देशी कट्टा व एक बड़ा चक्कू के साथ ग्रिफ्तार कर लिया है. इसी बीच बाकी पांच अपराधी अंधेरा का फायदा उठाकर भागने में सफल हो गया. पुलिस ने बुलाई टुडू उर्फ भोला टुडू पर आर्म एक्ट, पुलिस पर हमला करने का मामला दर्ज कर अन्य पांच अपराधियो को पकड़ने के लिए छापेमारी कर रही है।





