Search

May 13, 2026 4:50 am

वज्रपात की चपेट में आने से बच्चे की हुई मौत

पाकुड सदर प्रखंड के दादपुर पंचायत अंतर्गत मालकोला गांव में रविवार तेज बारिश के साथ साथ वज्रपात भी हूई वज्रपात के कारण 7 वर्षीय बच्चे की मौत हो गई । मृत बच्चे का नाम मनोज रजवाड़ ,पिता क्रांति रजवाड़ जो की दादपुर पंचायत अंतर्गत मालकोला गांव का निवासी है। दोपहर ढलने के बाद तेज बारिश के साथ ठनका गिरने से बच्चे की मौत हो गई । बच्चे की मौत से पूरे गांव में मातम छा गया । परिवार में लोगों का रो रो कर बुरा हाल है मृतक मनोज रजवाड़ के चले जाने से मानो उनके घर में जीवन उजड़ सा गया है, उनके माता-पिता का कहना है कि मेरा संतान तो अब नहीं रहा , मैं अब क्या करूंगी । परिवार वालों ने सरकार से आपदा प्रबंधक के तरफ से उचित मुआवजा की गुहार लगाई है ।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!