Search

April 24, 2026 11:23 pm

विद्यार्थी परिषद का सदस्यता अभियान 7 अगस्त से

राजकुमार भगत

देश विरोधी ताकतों को रोकने का होगा प्रयास

पाकुर। रविवार को अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद पाकुड़ द्वारा जिला सदस्यता कार्यशाला का आयोजन पाकुड़ योग भवन परिसर में किया गया। उक्त जानकारी प्रेस विज्ञप्ति जारी कर परिषद ने दी है। प्रेस विज्ञप्ति में कहा गया है कि अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद का पाकुड़ में सदस्यता लक्ष्य 7000 है। इस निमित्त महाविद्यालय , पॉलिटेक्निक कॉलेज , आईटीआई कॉलेज , इंजीनियरिंग कॉलेज , छात्रावास , लॉज , कोचिंग संस्थान जैसे विभिन्न संस्थानों में सदस्यता अभियान किया जाएगा। मौके पर जिला सदस्यता प्रभारी सत्यम भगत ने कहा कि अभाविप राष्ट्र की सबसे बडी छात्र संगठन है, जो छात्र हितों के साथ साथ राष्ट्र हित सर्वोपरि का भाव रखते हुए लगातर 75 वर्षों से कार्य कर रही है । इस वर्ष तीन चरणों में सदस्यता अभियान चलाया जाएगा ।जिसमें स्कूली सदस्यता 7 से 14 अगस्त , शिक्षक सदस्यता 16 से 18 अगस्त , महाविद्यालय सदस्यता 21 से 28 अगस्त ।प्रेस विज्ञप्ति में कहा गया है कि वर्तमान परिपेक्ष्य में अगर देखा जाये तो शैक्षणिक परिसरों में देशविरोधी ताकतों की सक्रियता बढ़ रही है और इसे कुचलने के लिए अधिकाधिक संख्या में छात्रों को राष्ट्रवाद की विचारधारा से जोड़ने की आवश्यकता है। मौके पर जिला संयोजक गुंजन तिवारी, विभाग संयोजक अमित साहा, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य राहुल मिश्रा, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य सुमित पांडे, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य अंकित शाह, रंजीत शाहा, सनी तिवारी, निशा कुमारी मान्यता भगत अनिकेत साहा अभिनव मिश्रा,अंकित सिंह, जीत शाह, परेश घोष,रोहित यादव, सुप्रिया कुमारी,खुशबू कुमारी,बहुला कुमारी,भाग्यश्री,कलावती, खुशी, नीरू,दिनेश, देव ,राहुल ,आलोक, विकास विशेष आमंत्रित सदस्य विशाल भगत तथा अन्य कई कार्यकर्ता उपस्थित थे।

IMG 20230806 WA0040

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!