Search

April 28, 2026 10:12 pm

व्यवहार न्ययालय पाकुड़ द्वारा स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत चलाया गया स्वच्छता अभियान

बजरंग पंडित

व्यवहार न्ययालय पाकुड़ द्वारा स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत चलाया गया स्वच्छता अभियान आज रविवार 1 अक्टूबर को अपर सत्र न्यायाधीश द्वितीय चौधरी एहसान मोईज की अध्यक्षता में प्रधान न्यायाधीश कुटुंब न्यायालय राधा कृष्ण, मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी श्री प्रफुल्ल कुमार अपर मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी श्री अजय कुमार गुड़िया न्यायिक दंडाधिकारी प्रथम श्रेणी कमल प्रकाश, ज़िला विधिक सेवा प्राधिकार पाकुड़ के सचिव शिल्पा मुर्मू की उपस्थिति में स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत् कचरा मुक्त भारत स्वच्छता जागरूक कार्यक्रम आयोजित की गई।उक्त कार्यक्रम में सभी न्यायिक पदाधिकारी , जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव, सभी न्यायालय कर्मी ,पीएलवी,ने न्यायालय परिसर में साफ सफाई की। न्यायिक दंडाधिकारी ने इस कार्यक्रम के तहत संदेश देते हुए कहा कि स्वच्छता की मदद से हम अपने शारीरिक मानसिक स्वास्थ्य को स्वच्छ रख सकते हैं आसपास साफ सुथरा रखना जरूरी।

IMG 20231001 WA0004 1
IMG 20231001 WA0005
IMG 20231001 WA0006

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!