सतनाम सिंह
झालसा रांची के निर्देशानुसार आज 28 जुलाई को मासिक लोक अदालत कार्यक्रम जिला विधिक सेवा प्राधिकार पाकुड़ के तत्वधान में प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकार पाकुड़ बाल कृष्ण तिवारी की अध्यक्षता में की गई। जिसमें मुख्य रूप से प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकार पाकुड़ के बाल कृष्ण तिवारी, प्रधान न्यायाधीश कुटुंब न्यायालय राधा कृष्ण,अपर सत्र न्यायाधीश प्रथम राकेश कुमार,अपर सत्र न्यायाधीश द्वितीय चौधरी एहसान मोईज, मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी प्रफुल्ल कुमार, अपर मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी अजय कुमार गुड़िया,ज़िला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव शिल्पा मुर्मू, अनुमंडल न्यायिक दंडाधिकारी निर्मल भारती, न्यायिक दंडाधिकारी प्रथम श्रेणी कमल प्रकाश की उपस्थित में सफल आयोजन किया गया।आज मासिक लोक अदालत में कुल नौ बेचो का गठन किया गया जिसमें सुलह समझौता के आधार पर 22 बाईस वादों का निष्पादन किया गया।साथ ही 1,32,045(एक लाख बत्तीस हजार पैतालीस रूपए) का समझौता किया गया।





