Search

April 19, 2026 11:45 pm

लाखों की लगत से एसएचजी प्रशिक्षण केंद्र निर्माण में घोटाले की बू, घटिया सामग्री से खड़ा हो रहा भवन।

प्राक्कलन को दरकिनार कर मनमानी, सूचनापट्ट तक गायब—जांच के आदेश के बाद भी विभाग की चुप्पी पर उठे सवाल।

हिरणपुर (पाकुड़): भवन निर्माण विभाग पाकुड़ के द्वारा मंझलाडीह पंचायत अंतर्गत फत्तेहपुर गांव में निर्माण हो रहे एसएचजी प्रशिक्षण केंद्र भवन निर्माण में भारीअनियमितता बरती जा रही है। वही इसको लेकर अभी तक विभागीय रूप से किसी प्रकार की कार्रवाई नही की गई है। विभाग द्वारा करीब 24 लाख की राशि से इस योजना निर्माण कार्य की स्वीकृति दी गई है। निर्माण कार्य मे संवेदक द्वारा मनमानी रूप से कार्य की जा रही है। जहां प्राक्कलन को धता बताते हुए एनकेन प्रकार योजना को पूर्ण करने में लगा हुआ है। योजना कार्य मे लगाए जा रहे ईंट निम्न कोटी के है। वही मिट्टी युक्त बालू का उपयोग बेधड़क किया जा रहा है। लगाए जा रहे सरिया भी प्राक्कलन अनुरूप उपयुक्त नही है। बिडम्बना यह है कि विभागीय निर्देशो के बावजूद निर्माण स्थल पर योजना कार्य की सूचनापट्ट भी नही लगाया गया है। इसको लेकर स्थानीय लोगो द्वारा रोष जताने के बावजूद निर्माण कार्य मे किसी प्रकार की सुधार नही की जा रही है। इस सम्बंध में विभाग के कार्यपालक अभियंता संजय कुमार ने बताया कि इसको लेकर स्थल जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। बताते चले कि प्रखंड में संचालित योजनाओं में भारी अनियमितता बरती जा रही है। इसकी सघन जांच आवश्यक है।

img 20260419 wa00724587172283099492146
img 20260419 wa00713948374335456797270

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!