रिपोर्ट–धीरेन साहा
महेशपुर प्रखंड के शहरग्राम गांव में पहली बार दूल्हा को लाने कन्या पक्ष की तरफ से बाराती निकाली गई,बारात हेतु दिए गए निमंत्रण,बड़ा ही खूबसूरत नजारा देखने को मिला एक नए भारत की तस्वीर है। प्राप्त जानकारी के अनुसार शहरग्राम गांव के निवासी वकील मड़ैया की इकलौती बेटी होने के कारण उन्होंने ऐसा वर ढूंढा जो घर जमाई बन कर रह सके, और ऐसा वर मिला भी,और शादी हेतु बात भी पक्की हुई, लड़की के पिता वकील मड़ैया ने बेटी की इच्छा हेतु दुल्हा के घर अपनी बेटी की बारात लेकर पहुंचे,ऐसा न के बराबर ही देखने को मिलता है,ग्रामीणों ने भी इस सारे रीति रिवाजों को निभाने में वकील मड़ैया का साथ दिया और काफी उत्सुकता से शादी की सारी रस्में में अपनी भूमिका निभाई।
Also Read: अक्षय तृतीया पर बाल विवाह रोकने को प्रशासन व सामाजिक संगठनों ने सतर्कता दिवस मना कर दिलाई शपथ।





