बजरंग पंडित
पाकुड़िया प्रखंड अंतर्गत पाकुड़िया डाकबंगला परिसर मे विधान सभा संयोजक सह प्रदेश मंत्री मिस्त्री सोरेन की उपस्थिति मे अनुसुचित जनजति मोर्चा के जिला अध्यक्ष जोगेश टूडू की अध्यक्षता मे सोमवार को संगठन सशक्तिकरन एवं विस्तार हेतु बैठक किया गया । पूर्व विधायक सुफल मराण्डी,अजजा मोर्चा प्रदेश मंत्री दूर्गा मराण्डी,प्रमूख सह भाजपा नेता कालीदास मराण्डी,भाजपा नेता एलियन हॉंसदा,अजजा जिला अध्यक्ष जोगेश टूडू और बी एल ए 2 के विधान सभा प्रभारी हृदयानन्द भगत ने बैठक को सम्बोधित किया । श्री सोरेन ने नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व मे हो रही चोमुखी विकास कार्य का विस्तार से जानकारी देते हूए प्रखण्ड के 156 गाँव मे बैठक कर नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में जन कल्याण कार्य की जानकारी देने का अपिल किया। पूर्व विधायक सुफल मराण्डी एवं दूर्गा मराण्डी ने महेशपूर विधान सभा के सभी गाँव से आदिवासी युवा एवं महिलावों को भाजपा संगठन मे जोड़ने का ट्रीप्स दिया।बैठक के अंत मे पाकुड़िया अजजा मोर्चा का मंडल कार्यकारणि की धोषणा जिला अध्यक्ष जोगेश टूडू के द्वारा किया गया। उपाध्यक्ष ढेना मराण्डी ,वकील हेम्बरम और चुण्डा हेम्बरम को मंडल मंत्री,रविन्द्र मराण्डी मिडिया प्रभारी,राकेश मराण्डी सोशल मिडिया प्रभारी,सनातन सोरेन कोषाध्यक्ष,रंजन सोरेन को निति और शोध का जिम्मेवारी दिया गया।मौके पर बैठक मे जिला उपाध्यक्ष तपन मंडल,अजजा मोर्चा मंडल अध्यक्ष वर्षण टूडू ,वकील हेम्बरम एवं सैकड़ो आदिवासी कार्यकर्ता उपस्थित थे ।






