Search

April 28, 2026 2:14 pm

संग्रामपुर गांव के डीलर ने दो महीने की राशन नहीं दी तो एमओ ने की जांच।

सतनाम सिंह

पाकुड़: जिला आपूर्ति पदाधिकारी के निर्देश पर प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी अब्दुल अहब ने सोमवार को सदर प्रखंड के संग्रामपुर गांव स्थित डीलर सुफल रविदास के घर जाकर दो माह का राशन नहीं दिए जाने वाले मामले की जांच की।जांच के बाद एमओ ने बताया कि राशन नहीं दिए जाने का मामला सही है।इसकी पूरी रिपोर्ट जिला आपूर्ति पदाधिकारी को सौंपी जाएगी। जांच के दौरान लाभुकों ने एमओ को बताया कि हमलोग पहले रौशनी स्वंय सहायता समूह के पास से राशन लेते थे।उन्हें सस्पेंड किए जाने के बाद डीलर सुफल रविदास को टैग किया गया था। टैग किए जाने के बाद वर्ष 2022 के सितंबर व 2023 के अगस्त माह का राशन नहीं दिया है। जब भी राशन की मांग हमलोगों के द्वारा की जाती है तो राशन नहीं दिया जाता है। लाभुकों को पदाधिकारी ने आश्वासन दिया कि जांच रिपोर्ट जिला आपूर्ति पदाधिकारी को सौंप दी जाएगी। रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई होगी।गौरतलब हो कि दो माह का राशन नहीं मिलने से नाराज लाभुकों ने 29 सितंबर को जिला आपूर्ति पदाधिकारी संजय कुमार दास से मिलकर मामले की शिकायत की थी। शिकायत के आलोक में जिला आपूर्ति पदाधिकारी ने एमओ का जांच का जिम्मा दिया था।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!