Search

May 15, 2026 9:26 pm

संविधान निर्माता बाबा साहेब डॉ भीमराव अंबेडकर की जयंती पर डीसी- एसपी व डीडीसी सहित पदाधिकारियों ने माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित किया

सतनाम सिंह

पाकुड़: शहर के अंबेडकर मोड़ स्थित बाबा साहेब की प्रतिमा पर उपायुक्त वरुण रंजन, पुलिस अधीक्षक एच.पी जनार्दनन, उप विकास आयुक्त मो० शाहिद अख्तर, अनुमंडल पदाधिकारी हरिवंश पंडित, विशेष कार्य पदाधिकारी विकास कुमार त्रिवेदी, कार्यपालक दंडाधिकारी प्रमोद कुमार दास, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी डॉ चंदन, नगर परिषद अध्यक्ष श्रीमती संपा साह, जिला पंचायत राज पदाधिकारी महेश राम, नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी कोशलेश यादव आदि ने माल्यार्पण किया।मौके पर उपायुक्त वरुण रंजन ने कहा कि संविधान निर्माता, भारत रत्न और विश्व विभूति डॉ अंबेडकर केवल एक जाति वर्ग के नहीं, बल्कि पूरे मानव जाति के लिए प्रेरणा के स्रोत हैं। बाबा साहेब मानव विज्ञानी, शिक्षक एवं अर्थशास्त्री थे। उनका सामाजिक कार्य और लोगों के उत्थान के प्रति संघर्ष अनुकरणीय है। बाबा साहेब का जीवन हम सभी लोगों के लिए प्रेरणा के स्रोत है।

बाइट- वरुण रंजन,उपायुक्त पाकुड़।

IMG 20230414 13582868
IMG 20230414 13583321 1
IMG 20230414 WA0010
IMG 20230414 WA0023 1
IMG 20230414 WA0024
IMG 20230414 WA0025
IMG 20230414 WA0022

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!