Search

May 10, 2026 9:47 am

सत्य सनातन संस्था ने रक्तदान कर बचाई मरीज की जान

राजकुमार भगत

पाकुड़ । सत्य सनातन संस्था के कार्यकर्ता सुमित प्रमाणिक ने बुधवार को अचानक रक्त की आवश्यकता पड़ जाने पर पुराना सदर अस्पताल परिसर स्थित ब्लड बैंक में थैलेसेमीय के मरीज 8 वर्षीय बच्चे ओम पहाड़िया पिता बबलू पहाड़िया पता अमरापाड़ा को रक्तदान किया। मरीज़ के परिजनों ने सत्य सनातन संस्था सक्रिय सदस्य सत्यम कृष्णा जी से संपर्क कर रक्त मुहैया करवाने को आग्रह किया। सत्यम कृष्णा जी ने तुरंत सत्य सनातन संस्था के सदस्य सुमित प्रमाणिक बड़ी अलीगंज निवासी से संपर्क कर ब्लड बैंक जा कर मरीज को रक्त दान करने का आग्रह किया।सूचना मिलते ही संस्था के सक्रिय सदस्य अजय भगत,अमित साहा अनिकेत गोस्वामी के उपस्थिति में सुमित प्रमाणिक ने छट्टी बार रक्त दान किया। सत्य सनातन संस्था संयुक्त सचिव अजय भगत ने बताया कि संस्था सदैव रक्तदान के लिए तत्पर रहता है । हमारा प्रयास रहता है कि रक्त की कमी से किसी भी मरीज की जान ना जाए।
वही मरीज के परिजनों ने रक्त लेते हुए बताया कि सत्य सनातन संस्था के प्रयास से हमे कई बार रक्त मिला है। संस्था के पास से रक्त की अपेक्षा से आए कोई भी निराश नहीं जाता है। अमरापाड़ा से पाकुड़ इतनी दूर आके भी रक्त मिल जाता है इसके लिए में संस्था के सभी सदस्यों का आभार व्यक्त करती हूं।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!