Search

May 19, 2026 10:58 pm

लेटेस्ट न्यूज़

समाजसेवी अजहर के सौजन्य से विक्रमपुर में बंटा कंबल

ठंड से ठिठुरते गरीबों को कंबल के रूप में मिल रही है जिंदगी

मो० काजीरुल शेख

पाकुड़: कहा जाता है कि जिसका कोई सहारा नहीं होता उसका भगवान ही सहारा होता है।एक ओर जहा ठिठुरती ठंढ मे रजाई एवं कम्बल के सहारे घरों में लोग सो जाते है।लेकिन उसकी जिंदगी कैसे गुजरती होगी जो एक साधारण चादर के सहारे ठंढी रात गुजारते है।असहायो पर सबकी दया नही होती बल्कि भगवान की जिसपर कृपा होती है वही इस तरह के पुन्य कार्य करते हैं। दरअसल हम बात कर रहे हैं समाजसेवी अली अकबर के पुत्र अजहर इस्लाम की।जो इन दिनों क्षेत्र में घूम-घूम कर असहाय जरूरतमंदों के बीच कंबल का वितरण कर रहा पहुंचा रहे हैं। आज भी उनके सौजन्य से विक्रमपुर गांव के विकलांग, बूढ़े व असहाय लोगों के बीच कंबल का वितरण किया गया।समाजसेवी ने बताया कि संसार में जन्म लिए हुए हर व्यक्ति को जितना हो सके गरीब की मदद करनी चाहिए।गरीबी अभिशाप नहीं है।गरीब लोगों के मन में भी वही है जो हम सबके मन में है। ऐसे लोगों की सहायता करने से उन्हें भी खुशी मिलती है। इस संसार में गरीबों की मदद करने से बढ़कर कोई भी पुण्य कार्य नहीं है। यह कार्यक्रम आगे भी जारी रहेगा। जिले के अन्य जगहों में जाकर भी कंबल वितरण किया जाएगा।जो लोगों द्वारा सराहनीय कदम बताया जा रहा है।

img 20230118 wa00647062169136086707634

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!