Search

May 13, 2026 12:28 pm

समाज के लोग अपने हक और अधिकार के लिए उलगुलान की करेंगें घोषणा,नायक

जमीन खतियान बचाओ,महाजुुटान में दस हज़ार से अधिक झारखंडी लेंगे हिस्सा

झारखंड के द्वारा स्थानीय आदिवासी एवं मूलवासी जनता के भावनाओं को रौंदा जा रहा है, नायक

झारखंड बचाओ मोर्चा के तत्वधान में जमीन/ खतियान बचाओ महाजूटान ।
उपरोक्त बातें आज झारखंड बचाओ मोर्चा के केंद्रीय संयोजक पूर्व विधायक प्रत्याशी विजय शंकर नायक ने कहीं l इन्होंने यह भी कहा कि जमीन खतियान बचाओ,महाजुुटान में दस हज़ार से अधिक झारखंडी समाज के लोग अपने हक और अधिकार के लिए उलगुलान की घोषणा करेंगे । विजय शंकर नायक ने आगे बताया की जमीन/ खतियान बचाओ महाजुटान दिनांक 23.4.23 समय 12:30 बजे विधानसभा मैदान जगन्नाथपुर थाना रांची के बगल में में आयोजन किया गया है । उक्त महाजूटान के मुख्य वक्ता के रूप में लोबिन हेंब्रम विधायक सह केंद्रीय मुख्य संयोजक झारखंड बचाओ मोर्चा सभा को संबोधित कर सरकार के विरूद्ध दहाड़ने का काम करेंगे।इन्होंने यह भी कहा झारखंड राज्य का गठन हुए 23 वर्ष बीत गए लेकिन झारखंड में शहीदों और पुरखों के सपनों का झारखंड नहीं बन पाया है झारखंड के आदिवासी एवं मूलवासी जनता के भावनाओं को रौंदा जा रहा है और जल जंगल जमीन को लूट मची हुई है । जल जंगल जमीन की लूट में सरकार एवं सरकारी तंत्र भी शामिल हो चुका है इस विषम परिस्थिति पर झारखंड के आदिवासी मूलवासीयों के अस्तित्व बचाए रखने का बड़ा प्रश्न खड़ा हो गया है एवं झारखंड की जमीन ही नहीं रहेगें तो झारखंड के आदिवासी एवं मूलवासी कैसे बचें बचेंगे, विजय शंकर नायक ने आगे कहा कि झारखंड में चारों ओर जमीन की लूट मची हुई जिससे सरकार और सरकारी तंत्र पर अब झारखंड के आदिवासी मूलवासी जनता का विश्वास उठ गया है । कई संवैधानिक कानून सीएनटी एक्ट एसपीटी एक्ट के रहने के बावजूद झारखंड में जल जंगल जमीन सुरक्षित नहीं है । इस अवसर पर झारखंड बचाओ मोरचा के वरिष्ठ नेता रंजीत उरांव , विक्की पाहन , अनील तांबा ने झारखंडी जनता से अपील किया कि वें 23 अप्रैल 2023 तारीख को जमीन खतियान बचाओ जुटान में लाखों लाख की संख्या में उपस्थित होकर जमीन खतियान बचाओ महाजुटान उलगुलान को सफल करें
बाइट
विजय शंकर नायक

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!