Search

September 11, 2026 10:59 pm

समाहरणालय स्थित उपायुक्त कक्ष में शनिवार को उपायुक्त पाकुड़ ने कोल कम्पनियों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक की।

सतनाम सिंह

उपायुक्त, पाकुड़ ने डब्लूबीपीडीसीएल कोल कम्पनी से संबंधित समस्याओं की जानकारी ली। डब्लूबीपीडीसीएल के प्रतिनिधियों द्वारा हाट पोखरिया बाईपास, ड्राइवर्स आफ एक्जिस्टिंग कोल ट्रांसपोर्ट रोड, मौजा चिलगों का R&R, डब्लूबीपीडीसीएल टाउनशिप, सीएसआर मद से संबंधित समस्याओं को सुना।उपायुक्त ने डब्लूबीपीडीसीएल कोल कम्पनी को जरूरी दिशा निर्देश दिया। इसके अलावा उपायुक्त, पाकुड़ ने जिला में स्थित कोल कंपनियों द्वारा किए जा रहे खनन कार्यों के सुचारू संचालन, परिवहन व्यवस्था, विधि व्यवस्था एवं अवैध खनन इत्यादि विषयों पर भी चर्चा की इस क्रम में उन्होंने जिला प्रशासन एवं कोल कम्पनियों द्वारा समन्वय बनाकर समस्याओं के समाधान करने के लिए कई निर्देश दिए। वहीं पुलिस उपाधीक्षक, पाकुड़ ने कोयला चोरी को रोकने के लिए कंपनियों को मॉनिटरिंग करने का निर्देश दिया। पीसपीएल कोल कम्पनी से ट्रांस्फोर्टर के बकाया भुगतान से संबंधित समस्या को यथाशीघ्र निष्पादन करने का निर्देश दिया |

मौके पर उप विकास आयुक्त शाहिद अख्तर, अनुमंडल पदाधिकारी हरिवंश पंडित, जिला परिवहन पदाधिकारी संतोष कुमार गर्ग, बंकिम चौबे, आईटी मैनेजर, राजीव कुमार बिजनेस एनालिस्ट एवं कोल कंपनी के प्रतिनिधि उपस्थित थे।

IMG 20230527 WA0010 2
IMG 20230527 WA0016 1

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!