सतनाम सिंह
दिल्ली पब्लिक स्कूल में आयोजित सीबीएसई में एकीकृत भुगतान प्रणाली (आईपीएस) पर प्रिंसिपल और क्लर्क/आईटी शिक्षक के लिए अनिवार्य उन्मुखीकरण कार्यक्रम में व्हेनयू डायरेक्टर थे डी.पी.एस के प्रधानाचार्य बिभुदत्ता मोहंती, विशेषज्ञ व्यक्ति के तौर पर डी. ए. वी. पब्लिक विद्यालय के प्रधानाचार्य आशीष कुमार मंडल जी ने अपना योगदान दिया।
उन्मुखीकरण कार्यक्रम में विभिन्न विद्यालयों के प्रधानाचार्य -डॉन बॉस्को स्कूल, पाकुड़, डी.ए.वी पब्लिक स्कूल महेशपुर, के.वी सिंगारसी, जेएनवी तेलिया पोखर, जेएनवी सीलमपुर पाकुर, इलीट पब्लिक स्कूल आदि के प्रधानाचार्य मौज़ूद रहे। कार्यक्रम में सीबीएसई से जुड़े ऑनलाइन भुगतान से संबंधित सभी जानकारी विस्तृत रूप में दी गई।








