धीरेन साहा
झारखंड राज्य दफादार चौकीदार पंचायत की ओर से रविवार को प्रखंड कार्यालय के सभागार में महेशपुर थाने के सेवानिवृत्ति चौकीदार धीरेन माल को भावभीनी विदाई सह सम्मान समारोह आयोजित की गई. इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में झारखंड राज्य वफादार चौकीदार पंचायत के प्रदेश अध्यक्ष कृष्ण दयाल सिंह मुख्य रूप से उपस्थित थे. साथ ही अंचल कार्यालय के नाजिर प्रह्लाद कुमार मंडल सहित प्रखंड के कुल 85 चौकीदार उपस्थित थे. सेवानिवृत्त चौकीदार धीरेन माल को सर्वप्रथम प्रदेश अध्यक्ष कृष्ण दयाल सिंह तथा अंचल नाजिर प्रह्लाद कुमार मंडल ने माला पहनाकर एवं शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया. इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष कृष्ण दयाल सिंह ने कहा की धीरेन माल का कार्यकाल काफी अच्छा रहा. सरकारी नौकरी से बेदाग सेवानिवृत्त होना बहुत मायने रखता है. इनकी कार्यशैली अन्य चौकीदारों के लिए प्रेरणा स्रोत है. मैं उनके सुखमय जीवन की कामना करता हूं. इस अवसर पर उपस्थित मुख्य अतिथि एवं चौकीदारों को संबोधित करते हुए सेवानिवृत्त चौकीदार धीरेन माल ने कहा कि मैं 30 मई 1988 को चौकीदार के रूप में बहाल हुआ था. मेरी चौकीदारी 1 जनवरी 1990 से सरकारी हुई थी. मेरी सेवा की कुल अवधि 35 वर्ष 4 महीने रही. श्री माल ने कहा कि मैं सरकारी सेवा से सेवानिवृत हुआ हूं पर सामाजिक सेवा के साथ-साथ आम जनता एवं संगठन के लिए कार्यकर्ता रहूंगा. मौके पर अजय कुमार माल, शिबू पहाड़िया, प्रणव माल, परमेश्वर सरकार, रमेश राय, किशोरी लेट, कौशल्या माल, सुरेश राजवार, तमाल माल, मार्कुश सोरेन, कमल सरकार सहित अन्य चौकीदार मौजूद थे।





