Search

May 17, 2026 3:32 am

सेवा पुस्तिका संधारण हेतु सहायक अध्यापकों को होगा प्रशिक्षण

राजकुमार भगत

पाकुड़। सोमवार को झारखंड राज्य प्रशिक्षित सहायक अध्यापक संघ के प्रतिनिधि मंडल ने जिला शिक्षा अधीक्षक सह अनुमंडल शिक्षा पदाधिकारी पाकुर को सहायक अध्यापकों का सेवा पुस्तिका संधारण तथा प्रशिक्षण दिया गया। जिला शिक्षा पदाधिकारी ने कंप्यूटर ऑपरेटर को सख्त निर्देश दिया कि पाकुड़, हिरणपुर, लिट्टीपाड़ा ,पाकुड़िया, अमडापारा के सभी सहायक अध्यापकों को अपना-अपना प्रखंड संसाधन केंद्र में दो दिनों के अंदर सहायक अध्यापकों का सेवा पुस्तिका के लिए प्रशिक्षण का व्यवस्था करें। यदि इसमें किसी प्रकार की गलती होती है तो जिला से सुधार नहीं हो सकता है । सभी को प्रशिक्षण में आने के पूर्व दिया गया फॉर्म जरूर भर ले ताकि किसी प्रकार की कोई गलती नहीं हो। प्रतिनिधि मंडल में मो केताबुल शेख प्रदेश संयुक्त सचिव , रेहान शेख वरिष्ठ कार्यकर्ता सेत मंडल किस्कू वरिष्ठ कार्यकर्ता एवं रोशन अली वरिष्ठ कार्यकर्ता शामिल थे।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!