Search

May 13, 2026 3:58 am

हिंसा के लिए कानून व्यवस्था में कोई स्थान नहीं

राजकुमार भगत

, किसी भीड़ की हिस्सा बनकर मारपीट करना कानूनन अपराध है : पाकुड़ पुलिस

पाकुड़। पाकुड़ पुलिस ने एक पोस्टर जारी कर स्पष्ट कर दिया है कि हिंसा के लिए कानून व्यवस्था में कोई मर्सी या स्थान नहीं है !! चाहे आप किसी भीड़ का हिस्सा बनकर किसी भी कारण से किसी के साथ अन्याय मारपीट करते हैं तो वह कानूनन अपराध है और इसकी सजा बराबर मिलेगी ? इसमें कहीं किसी भी किंतु परंतु का स्थान नहीं है । आप जाने अनजाने अपराध किए हैं तो आपको सजा मिलेगी ही। पुलिस विभाग द्वारा जारी पोस्टर में कहा गया है कि किसी भी तरह की अफवाह में आप आंख मूंदकर विश्वास ना करें। बिना सोचे विचारे किसी भी बात को सुनकर हम भड़क जाते हैं, और जाने-अनजाने अपराध कर बैठते हैं । शांति भंग होती है और माहौल खराब होता है। जो गुनाह की श्रेणी में आता है ! अतः आप किसी पर आंख मूंदकर भरोसा करना और भीड़ का हिस्सा बन कर किसी के साथ जाने-अनजाने मारपीट करना गुनाह है और इसकी सजा का प्रावधान है। किसी भीड़ का हिस्सा होकर मारपीट में सहयोग करना कानून के नजर में दंडनीय अपराध है। जारी पोस्टर में कहा गया है यदि आपके क्षेत्र के आसपास कोई ऐसा व्यक्ति जो अनजान है या फिर जान पहचान वाला किसी स्थिति में संदिग्ध कार्य कर रहा है या इसकी आपको जानकारी अथवा भनक है तो इसकी जानकारी तुरंत ही नजदीकी थाना या संबंधित पदाधिकारी को दें । अथवा डायल 100 या 112 पर संपर्क करें ।इसके अलावा पुलिस नियंत्रण कक्ष का भी निर्माण किया गया है आप 9006669741या 8789017763 पर डायल कर घटना की जानकारी देकर पुलिस को सहयोग कर सकते हैं ।सूचना देने वालों को पुरस्कृत भी किया जाएगा। तथा नाम एवं पता बिल्कुल गोपनीय रखी जाएगी। पाकुर पुलिस ने सचेत किया है की मॉब लिंचिंग एक अपराध है। आप इसकी हिस्सा ना बने। किसी भी बात की सच्चाई को परखे महसूस हो या अटपटा लगे तो निकटतम पुलिस थाने में इसकी शिकायत करें । खुद कानून व्यवस्था को अपने हाथ में ना लें। पाकुड़ पुलिस सभी क्षेत्रों में बराबर नजर बनाए हुए है।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!