सतनाम सिंह
पाकुड़/हिरणपुर प्रखंड विकास पदाधिकारी उमेश कुमार स्वांसी ने धानी नहर के समीप खून से लथपथ एक व्यक्ति को गिरा देखकर रात लगभग 9:00 उन्हें आनन-फानन में हिरणपुर थाना को सूचना देकर घायल व्यक्ति को अपने गांव के सहयोग से अपनी गाड़ी में लेकर सदर अस्पताल सोनाजोरी में एडमिट कराया घायल व्यक्ति की पहचान मोटरसाइकिल के नंबर से की गई है। घायल व्यक्ति बाबूपुर निवासी मोहम्मद आलम के रूप में की गई है। प्राथमिक उपचार के उपरांत घायल व्यक्ति को पश्चिम बंगाल के बरहमपुर अस्पताल रेफर किया गया।





