Search

May 17, 2026 11:14 pm

नाबालिक मासूम से दरिंदगी के सातों आरोपी दबोचे, 4 घंटे में हुआ खुलासा

पाकुड़ जिले के महेशपुर थाना क्षेत्र में मानवता को शर्मसार करने वाली सामूहिक दुष्कर्म की घटना का पाकुड़ पुलिस ने महज 4 घंटे के भीतर सफल उद्भेदन कर दिया है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए इस जघन्य अपराध में शामिल 5 बालिग अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि 2 नाबालिगों को भी संरक्षण में लिया गया है।

क्या है पूरा मामला?

जानकारी के अनुसार, घटना शनिवार (16 मई, 2026) की रात करीब 8:30 बजे की है। महेशपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत 7 दरिंदों ने एक 13 वर्षीय मासूम बच्ची के साथ बारी-बारी से सामूहिक दुष्कर्म किया। घटना की सूचना रविवार दोपहर करीब 12 बजे पुलिस को मिली। मामले की संवेदनशीलता और गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक पाकुड़ ने तत्काल एक्शन लिया।

SIT का गठन और 4 घंटे में ‘क्रैक’ हुआ केस

एसपी के निर्देश पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी महेशपुर के नेतृत्व में एक विशेष जांच दल का गठन किया गया। SIT ने वैज्ञानिक साक्ष्यों, मानवीय इनपुट और तकनीकी सहायता के आधार पर विभिन्न ठिकानों पर ताबड़तोड़ छापेमारी शुरू की। पुलिस की सक्रियता का नतीजा यह रहा कि घटना की सूचना मिलने के मात्र 4 घंटे के भीतर सभी 7 आरोपियों को दबोच लिया गया।पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए अभियुक्तों में अविनाश सोरेन,बबुटा सोरेन उर्फ रुबीलाल,अंसार टुडू,बबनु हेम्ब्रम उर्फ बुधिश्वर,कार्तिक मुर्मू शामिल हैं।सभी आरोपी जिला पाकुड़ के निवासी हैं। इनके साथ ही 2 नाबालिगों को भी निरुद्ध किया गया है।इस सफल कार्रवाई में एसडीपीओ विजय कुमार के साथ महेशपुर प्रभाग के पुनि मदन कुमार शर्मा, थाना प्रभारी अजय महतो, रद्दीपुर ओपी प्रभारी अजय कुमार उपाध्याय, पाकुड़िया थाना प्रभारी मनोज कुमार महतो और महेशपुर थाने के श्रीचाँद किस्कू समेत सशस्त्र बल के जवान शामिल थे।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!