सखी मंडल की दीदियों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए आरसेटी की पहल, निशुल्क प्रशिक्षण के साथ ऋण की भी व्यवस्था
राजकुमार भगत
पाकुड़। सदर प्रखंड के सोनाजोड़ी में स्थित भारतीय स्टेट बैंक ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान पाकुड़ की ओर से जेएसएलपीएस के सखी मंडल के दीदियों का आजिविका संवर्धन हेतु दस दिवसीय फ़ास्ट फ़ूड स्टॉल उद्यमी प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। जिसका विधिवत उद्घाटन भारतीय स्टेट बैंक क्षेत्रीय व्यवसाय कार्यालय पाकुड़ के क्षेत्रीय प्रबंधक प्रशांत कुमार झा, राज्य निदेशक आरसेटी झारखंड श्री शशि भूषण मिश्रा, जिला अग्रणी प्रबंधक धनेश्वर बेसरा, निदेशक आरसेटी, राजेश कुमार मिश्रा, जिला कार्यक्रम प्रबंधक जेएसएलपीएस, निशिकांत नीरज ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर विधिवत रूप से उदघाटन किया गया।प्रशिक्षुओ को संबोधित करते हुए प्रशांत कुमार झा ने सभी के उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने
प्रशिक्षण का लाभ उठाकर व्यवसाय शुरु करने की अपील की। भारतीय स्टेट बैंक हमेशा आपके साथ हैं।
शशि भूषण मिश्रा ने अपने संबोधन में कहा कि आरसेटी द्वारा ग्रामीण बेरोजगार युवाओं को स्वरोजगार हेतु 64 तरह के प्रशिक्षण दिए जाते हैं। इनमें से अपने सुविधानुसार प्रशिक्षण का चयन कर स्वरोजगार कर सकते हैं। आरसेटी भारत सरकार की एक ऐसी संस्था है जिसमें निशुल्क कौशल प्रशिक्षण के साथ साथ ऋण की भी व्यवस्था की जाती हैं।अतः इसमे आय की अच्छी संभावना है। धनेश्वर बेसरा ने सभी दीदियों को अधिक से अधिक रोजगारपरक कार्यक्रम से जुड़कर रोजगार को बड़ाने की बात कही।
राजेश कुमार मिश्रा ने सभी प्रतिभागियों को शुभकामनाए दी।
निशिकांत नीरज ने कहा कि दीदियों को अपनी आय में वृद्धि करने की आवश्यकता है। दीदियों को आरसेटी में विभिन्न प्रकार के प्रशिक्षण देकर आत्मनिर्भर बनाया जा रहा हैं। इस निशुल्क प्रशिक्षण का अधिकाधिक लाभ ले। सभी अतिथियों का स्वागत करते हुए संस्थान के वरिष्ठ संकाय अमित कुमार बर्धन ने कहा कि आरसेटी द्वारा ऐसे कई कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं जो ग्रामीण बेरोजगार युवाओं को आत्मनिर्भर बनाती हैं।आरसेटी में प्रशिक्षुओ को फास्ट फूड के साथ साथ बैंकिंग, विपणन, वित्तीय समावेशन आदि से संबंधित जानकारी भी दी जाएगी।इस कार्यक्रम के प्रशिक्षक श्रीमती बनपालाशी सरकार हैं।आज के कार्यक्रम में संकाय वापी दास कार्यलय सहायक शिबू कूनाई
मौजूद रहें।






