सतनाम सिंह
रांची झालसा के निर्देशानुसार आगामी 13 मई को होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत को लेकर आज गुरुवार को प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकार पाकुर के बाल कृष्ण तिवारी की अध्यक्षता में बैठक की गई। उक्त बैठक में राष्ट्रीय लोक अदालत को सफल बनाने के लिए इंश्योरेंस कंपनी के अधिवक्तागण के साथ अहम बैठक हुई अधिक संख्या में सुलहनीय वाद को निष्पादन करने समेत, सफल आयोजन करने से संबधित ऐसे कई बिंदु पर चर्चा बैठक में की गई। साथ ही मौके पर प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश बाल कृष्ण तिवारी , अपर सत्र न्यायाधीश प्रथम राकेश कुमार, अपर सत्र न्यायाधीश द्वितीय चौधरी एहसान मोईज अपर मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी सह प्रभारी जिला विधिक सेवा प्राधिकार पाकुड़ के श्री अजय कुमार गुड़िया, समेत इंश्योरेंस कंपनी के विद्वान अधिवक्तागण सिद्धार्थ शंकर, उज्वल मुखर्जी समेत अन्य उपस्थित रहे।





