Search

May 13, 2026 6:21 am

13 दिवसीय कॉस्टयूम ज्वेलरी प्रशिक्षण कार्यक्रम का हुआ शुभारंभ।

बजरंग पंडित

पाकुड़: सोनाजोड़ी स्थित एसबीआई ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान(आरसेटी)द्वारा आयोजित ग्रामीण महिलाओं का तेरह दिवसीय कॉस्ट्यूम ज्वैलरी प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ।निदेशक आरसेटी फूलजेंस तिग्गा व वरिष्ठ संकाय आरसेटी पाकुड़ अमित कुमार बर्द्धन व एसएमपीओ पवन कुमार के द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर प्रशिक्षण का शुभारंभ किया गया।उपस्थित महिलाओं को संबोधित करते हुए तिग्गा ने कहा कि आरसेटी द्वारा महिला सशक्तिकरण को लेकर विभिन्न कौशल प्रशिक्षण कार्यक्रम संचालित किए जा रहे हैं।यहाँ से प्रशिक्षण प्राप्त कर महिलाएं स्वरोजगार कर रहे हैं।महिलाएं रोजगार प्राप्त कर परिवार को आर्थिक रूप से मजबूत कर सकती हैं।आरसेटी पाकुड़ के वरिष्ठ संकाय अमित कुमार बर्द्धन ने कहा कि कॉस्ट्यूम ज्वैलरी एक बेहतरीन आय का स्रोत हैं।इस व्यव्साय में थोड़ी सावधानी व जानकारी से अधिक लाभ प्राप्त किया जा सकता हैं।प्रशिक्षुओ को कॉस्ट्यूम ज्वैलरी के साथ साथ उद्यमी विकास की भी जानकारी दिया गया, जिसके तहत बैंक, बीमा, समय प्रबंधन, परियोजना रिपार्ट जैसे अनेकों जानकारी दी गई।आरसेटी द्वारा प्रदत्त इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में महिलाओं को विभिन्न डिज़ाइन की स्टोन चूड़ी,फैंसी झुमका, नेकलेस आदि की जानकारी दिया जा रहा है।प्रशिक्षुओ को अगले दो सालों तक फॉलो अप किया जाएगा।

img 20240209 wa00356319620233877229621

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!