Search

September 10, 2026 4:36 pm

पुराने डीसी चौक पर स्थापित होगी दिशोम गुरु शिबू सोरेन की 14 फीट ऊंची प्रतिमा

पाकुड़। झामुमो जिलाध्यक्ष अजीजुल इस्लाम ने रविवार को शहर के पुराने डीसी चौक पर स्थापित होने वाली दिशोम गुरु शिबू सोरेन की आदमकद प्रतिमा के निर्माण स्थल का जायजा लिया। उन्होंने निर्माण कार्य की प्रगति की जानकारी लेते हुए संबंधित लोगों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इस दौरान अजीजुल इस्लाम ने कहा कि झामुमो के संस्थापक और पार्टी के अभिभावक दिशोम गुरु शिबू सोरेन की करीब 14 फीट ऊंची प्रतिमा यहां स्थापित की जाएगी। प्रतिमा अनावरण की तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। आगामी 4 अगस्त को उनकी प्रथम पुण्यतिथि के अवसर पर प्रतिमा का अनावरण किया जाएगा।
मौके पर जिला संगठन सचिव अनारुद्दीन मियां, बुद्धिजीवी मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष प्रकाश सिंह, जिला सदस्य अख्तर आलम, महेशपुर प्रखंड उपाध्यक्ष एनामुल हक सहित अन्य मौजूद थे।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!