Search

May 19, 2026 9:39 pm

15 फरवरी तक शत प्रतिशत बच्चों का नामांकन करवाना सुनिश्चित करें : उपयुक्त

राजकुमार भगत

, डीईओ – डीएसई को दिया जरूरी दिशा निर्देश

पाकुड। सोमवार को समाहरणालय स्थित सभाकक्ष में उपायुक्त वरुण रंजन ने शिक्षा से जुड़े विभिन्न पदाधिकारियों के साथ बैठक कर शिक्षा विभाग के कार्यों की समीक्षा की। बैठक में उपायुक्त ने बच्चों का शत प्रतिशत नामांकन कराने को लेकर, ई- विद्या वाहिनी में शिक्षकों एवं छात्रों की उपस्थिति, छात्रवृत्ति, पोशाक, एमडीएम, पाठ्य पुस्तक आदि की समीक्षा करते हुए कई निर्देश दिए। वहीं जिला स्तर पर छात्रवृत्ति योजना के तहत किए जा रहे कार्यो की अद्यतन स्थिति से अवगत हुए। उपायुक्त ने शिक्षा विभाग के सभी पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि शत प्रतिशत बच्चों का नामांकन विद्यालय में करवाना सुनिश्चित करें। उपायुक्त ने कहा कि 3 से 18 आयु वर्ग के सभी बच्चों का सर्वे करें कि इसमें कौन-कौन से नामांकित एवं अनामांकित बच्चे हैं। अनामांकित बच्चों का 15 फरवरी तक विद्यालय में नामांकन करवाना सभी अधिकारी सुनिश्चित करें। उपरोक्त शिशु गणना से संबंधित कार्य के लिए जिला स्तर से प्रतिदिन मॉनिटरिंग करने का निर्देश दिया गया।बैठक में जिला शिक्षा पदाधिकारी श्रीमती रजनी देवी, जिला शिक्षा अधीक्षक श्री मुकुल राज, एरिया ऑफिसर सुश्री जुही रानी, एसडीपीओ श्री जयेंद्र मिश्रा, सभी प्रखंडों के बीईईओ समेत अन्य उपस्थित थे।

img 20230109 wa01207705413970883885548
img 20230109 wa01191011958174110531778

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!