इकबाल हुसैन
कृषि विज्ञान केन्द्र महेशपुर में समेकित पोषक तत्व प्रबन्धन विषय पर 15 दिवसीय प्रशिक्षण का समापन हुआ। यह प्रशिक्षण कार्यालय जिला सहकारिता पदाधिकारी पाकुड़ द्वारा संपोषित कार्यक्रम था।जिसमें जिले के विभिन्न लैम्पस , पैक्स के अध्यक्ष ,सचिव एवं कार्यकारणी सदस्य के 33 प्रशिक्षार्थी भाग लिए। इस 15 दिवसीय प्रशिक्षण में मृदा स्वास्थ्य को बनाये रखने हेतू विभिन्न उपायों जैसे कम्पोस्ट, वर्मीकम्पोस्ट, गोबर खाद हरित खाद एवं जीवाणु खाद के रूप मे राइजोबियम, ऐजेटोबैक्टर नील हरित शैबल, ऐसिटोबैक्टर, अजोला इत्यादि के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। रसायनिक खाद का उपयोग मृदा जांच के उपरांत अनुशंसित एवं संतुलित मात्रा के प्रयोग के बारे में जानकारी दी गई। इस प्रशिक्षण के दौरान उन्हें अम्लीय मिट्टी में खेती, चुना व डोलामाइट का प्रयोग करने की विधि, उर्वरण नियंत्रण आदेश पोषक तत्व की कमी के कारण पौधों में होने लक्षण एवं उन्हें सुधार की उपाय, बीज के प्रकार, अनुशंसित एवं उन्नत प्रभेद की जानकारी, बीज एवं खाद का भंडारण के तरीके, इत्यादि भनेक बिअनेक विषयों पर जानकारी कृषि विज्ञान केन्द्र उपलब्ध कराई गई। प्रशिक्षण में कृषि विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक डॉक्टर विनोद कुमार,डा. संजय कुमार एवं ई० सुरेन्द्र सिंह मुंडा के द्वारा दिया गया। प्रखंड सहकारिता पदाधिकारी महेशपुर नौरिक रविदास द्वारा लैम्पस पैक्स का आर्थिक सुद्धीकरण बिषय पर चर्चा एवं प्रशिक्षण दिया गया। इस प्रशिक्षण के दौरान विभिन्न दिनों में श्री मोहन कुम्हार, बीसीओ हिरणपुर एवं श्री प्रमोद, जिला सहकारिता पदाधिकारी पाकुड़ एवं जिला आपूर्ति पदाधिकारी श्री श्रमिषेक सिंह ने क्षमता वर्धन एवं। कुशल कार्यक्षमता में बढ़ोत्तरी हेतु मार्गदर्शन दिया गया प्रशिक्षण के उपरांत सभी प्रशिक्षार्थी को प्रमाणपत्र भी दिया गया एवं प्रशिक्षण में संव के दौरान प्राप्त जानकारी एवं को अपने अपने क्षेत्र के किसानों की प्रचार प्रसार की आवश्यकताओ के बारे में भी बताई गई ।





