Search

May 10, 2026 5:21 am

17 से 24 जून तक विशेष अभियान चलाकर मनरेगा योजना को किया जाएगा पूर्ण

राजकुमार भगत

डीडीसी ने अपूर्ण योजनाओं को पूर्ण करने को लेकर जारी किया निर्देश

कार्यों की देख रेख के लिए पंचायतों में जिलास्तरीय पदाधिकारियों को किया प्रतिनियुक्ति

महात्मा गांधी रोजगार गारंटी योजना अंतर्गत वित्त वर्ष 2019-20 से 2023-24 तक में ली गई योजना को अभियान चलाकर पूर्ण करने का निर्देश उप विकास आयुक्त ने दिया है। उप विकास आयुक्त मो0 शाहिद अख्तर ने निर्देश जारी करते हुए कहा कि वित्तीय वर्ष 2019-20 से 2023-24 तक में ली गई योजनाओं के लक्ष्य के विरुद्ध पूर्णता प्रतिशत काफी न्यून है, जिसे ससमय पूर्ण किया जाना आवश्यक है। उन्होंने कहा कि दिनांक 17/06/ 2023 से दिनांक 24/06/ 2023 तक विशेष अभियान चलाकर मनरेगा के तहत संचालित अपूर्ण योजनाओं को पूर्ण करने का निर्देश दिया है। उक्त योजनाओं को पूर्ण करने को लेकर जिला स्तरीय पदाधिकारियों को पंचायतवार प्रतिनियुक्त किया गया है। उप विकास आयुक्त ने जिला स्तरीय पदाधिकारियों को आवंटित पंचायतों में उपस्थित रहकर मनरेगा योजनाओं को पूर्ण कराने का निर्देश दिया है। इसके अलावा सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी को प्रखंड व पंचायत स्तरीय संबंधित कर्मियों एवम पदाधिकारियों को अपने स्तर से निर्देशित करते हुए विशेष अभियान के तहत मनरेगा योजना को पूर्ण कराना सुनिश्चित करने की बात कही है। उन्होंने सभी पदाधिकारियों को लक्ष्य के अनुरूप कार्य को पूर्ण करने का निर्देश दिया है। उप विकास आयुक्त ने कहा कि मनरेगा बहुआयामी योजना है। यह ग्रामीणों के रोजगार सृजन का सशक्त माध्यम है। मनरेगा से जुड़ी योजनाओं को धरातल पर सफलतापूर्वक उतरना हमारी प्राथमिकता है।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!