Search

May 17, 2026 4:27 am

हाथकाठी में 24 प्रहर व्यापी हरिनाम संकीर्तन व भक्त समावेश प्रारम्भ।

सुस्मित तिवारी

हिरणपुर (पाकुड़) हाथकाठी स्थित गौर मंदिर प्रांगण में सोमवार रात अधिवास के उपरांत मंगलवार प्रातः से 24 प्रहर व्यापी हरिनाम संकीर्तन सह भक्त समावेश प्रारम्भ हुई। इसमे नमिता पाल , जामताड़ा के कीर्तन मंडली के द्वारा श्रीकृष्ण की पूर्व राग की संगीतमय रूप से प्रस्तुति की गई। इस अवसर पर काफी संख्या में महिला पुरुष श्रोता उपस्थित थे। संकीर्तन में कीर्तन मंडली नूपुर बनर्जी दुर्गापुर (बंगाल) , करुणा पण्डित साहेबगंज , पार्वती सरकार मालदा (बंगाल), भीम साहा हिरणपुर व कमल दास गोड्डा के दल शामिल है। संकीर्तन को लेकर पुजारी अक्षय चक्रवर्ती के द्वारा विधिवत मंत्रोच्चारण के साथ पूजा अर्चना किया गया। इस संकीर्तन में कीर्तन मंडलियों द्वारा श्रीकृष्ण लीला की वन लीला , मान , रूप , रास लीला व 10 मई को कुंजभंग होगी। साथ ही महाप्रसाद का भी वितरण होगा।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!