Search

September 17, 2026 3:53 am

गायबथान में 25 दिन बाद बदला गया 25 केवीए ट्रांसफार्मर, बहाल हुई बिजली

इकबाल हुसैन

महेशपुर/पाकुड़: महेशपुर प्रखंड क्षेत्र के गायबथान पंचायत में लगभग 25 दिनों से 25 केवीए का ट्रांसफार्मर जल जाने के कारण ग्रामीणों को काफी परेशानी हो रही थी।ग्रामीणों ने अपनी समस्या जिला परिषद सदस्य सामसुन मुर्मू उर्फ फौजी दा को बताई। जिला परिषद सदस्य ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तुरंत बिजली विभाग के अधिकारियों से बात की और ग्रामीणों की समस्या से अवगत कराया। बिजली विभाग ने त्वरित कार्रवाई करते हुए नया ट्रांसफार्मर लगाकर बिजली आपूर्ति बहाल कर दी। बिजली बहाल होने पर ग्रामीणों ने जिला परिषद सदस्य सामसुन मुर्मू के प्रति आभार व्यक्त किया।इस मौके पर ग्राम प्रधान रूबीलाल मुर्मू, मनवेल सहित दर्जनों ग्रामीण उपस्थित थे।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!