Search

May 1, 2026 9:37 am

कोयला कंपनियों की अनदेखी: डीसी के आदेश की अवहेलना पर 28 हाइवा वाहनों पर जुर्माना।

डीसी ने चेताया: निर्धारित सड़क पर चलें नहीं तो होगी कानूनी कार्यवाही, डीटीओ के निर्देश पर वसूला गया जुर्माना।

अमर भगत

पाकुड़ में डीसी के आदेश की अवहेलना करते हुए बीजीआर और डीबीएल कोल कंपनी के 28 हाइवा वाहनों पर डीटीओ के निर्देश पर जुर्माना लगाया गया। पुलिस इंस्पेक्टर अनिल कुमार गुप्ता ने बताया कि दोनों कंपनियों के कोयला वाहक चालक दुमका पाकुड़ हाइवे पर खाली गाड़ियों को लेकर माइंस जा रहे थे। डीटीओ के निर्देश पर वाहनों की जांच की गई और 61,500 रुपये का जुर्माना वसूला गया। डीसी ने पहले ही नोटिस जारी कर दोनों कंपनियों को निर्देश दिया था कि वे कोयला खाली करके निर्धारित सड़क पर ही चलें, नहीं तो गाड़ी, गाड़ी चालक और मालिक सहित ट्रांसपोर्टर पर कानूनी कार्यवाही की जाएगी।

img 20240825 wa00202950482419989629737

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!