Search

May 13, 2026 9:03 am

3 महीने के अंदर नगर वासियों को मिलेगा गंगा का पानी: संपा साहा

सतनाम सिंह

पाकुड़ की जनता के लिए में हमेशा तत्पर हूं।

पाकुर: नगर वासियों को 3 महीने के अंदर गंगा का पानी अवश्य प्राप्त होगा। इसमें कहीं कोई दो मत नहीं है। एक प्रश्न के उत्तर में जवाब देते हुए श्रीमती शंपा साहा नगर परिषद अध्यक्ष पाकुड़ ने कहा। जब उनसे पूछा गया कि 12 वर्षों से 3 महीने सुनते सुनते आ रहे हैं। अब 12 बरस हो गए पता नहीं और कितने वर्ष होंगे ?? इस पर श्रीमती संपा साहा ने कहा कि मैं और मेरी पूरी टीम वर्षों से गंगा की पानी को पाकुड़ लाने के लिए मेहनत कर रही हूं। नगर विकास से लेकर जहां कहीं भी हुआ चक्कर लगा रही हूं । इस पर पूरी तरह से लगभग कार्य पूर्ण है। कई बार बंगाल जमीन रजिस्ट्री के लिए भी दौड़ चुकी हूं। पानी की पाइप भी गंगा तक पहुंच चुकी है। अब थोड़ा बहुत काम बचा है। उन्होंने आशा व्यक्त किया कि कार्य पूर्ण होते ही संपूर्ण पाकुर शहर में गंगा की पानी प्राप्त होगी ।इसका कार्य तेजी से चल रहा है जो कार्य 12 वर्षों में नहीं हुआ वह अब शीघ्र ही पूरा होगा। उन्होंने कहा कि पाकुड़ संपूर्ण क्षेत्र लगभग ड्राई जोन है फिर भी सभी वार्डों में लगभग बोरिंग के माध्यम से लोगों को यथा संभव जल पहुंचाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि भगत पाड़ा में पानी पहुंचाने के लिए काफी मशक्कत करनी पड़ी । अपेक्षित सहयोग प्राप्त नहीं होने के बावजूद भी हमने बोरिंग वहां करवाया है ।इससे दो वार्डो को लाभ प्राप्त हो रहा है। प्रतिदिन जल मिल रहा है।
नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी कोसलेस यादव ने बताया कि पाकुड़ नगर परिषद क्षेत्र में 9333 करदाता हैं। जिनसे लगभग एक करोड़ 53 लाख रुपया की प्राप्ति होती है। नगर परिषद में प्रत्येक महीने जनता की सेवा में 27 लाख रुपए के खर्च आता है। लगातार सूचना के बावजूद भी कोई कर दाता नगर परिषद का टैक्स नहीं चूकती करता है तो उसके चल अचल संपत्ति को जप्त तक किया जा सकता है। कार्यपालक पदाधिकारी ने बताया कि यदि कोई व्यक्ति 30 जून तक अग्रिम कर देता है तो उन्हें 3% से 5% तक की छूट प्राप्त होगी । 30 जून के बाद से 1% के दर से जुर्माना का प्रावधान है। उन्होंने आम जनता से अपील की है की 30 जून तक अपना कर जमा कर 5% छूट का लाभ उठाएं। नगर परिषद की प्रेस वार्ता में सिद्धू कानू पार्क में टिकट का मामला भी जोरदार से उठाया गया । कहां गया कि लोगों को ₹3 लौटाने के लिए खुदरा नहीं है । फल स्वरूप ₹3 बाद में वापस ले जाने की बात कहीं जा रही है। इस पर लोगों ने वैकल्पिक व्यवस्था चॉकलेट बैलून आदि का प्रस्ताव रखा।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!