Search

June 19, 2026 2:24 pm

बादोली क्लब बिलासपुर के ओर से 3 दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता आयोजित

इकबाल हुसैन

महेशपुर प्रखंड क्षेत्र के रामपुर पंचायत अंतर्गत बादोली क्लब बिलासपुर के ओर से रविवार को तीन दिवसीय फुटबाल टूर्नामेंट का फाइनल मैच का आयोजन किया गया।फुटबॉल खेल मे मुख्य अतिथि के रूप मे झामुमो प्रखंड अध्यक्ष अनारुद्दीन मियां,युवा मोर्चा अध्यक्ष जोगेंद्र मुर्मू सहित अन्य शामिल हुए।प्रखंड अध्यक्ष अनारुद्दीन मियां ने फुटबॉल मे किक मारकर फाइनल खेल का उद्घाटन किया।जिसमे कुल 16 टीमों के बिच मुकाबला हुआ।खेल कमिटी के अध्यक्ष थॉमस मुर्मू ने जानकारी देते हुए बताया की बादोली क्लब के ओर से तीन दिवसीय फुटबॉल टूर्नामेंट का फाइनल खेल का आयोजन किया गया।आज फुटबॉल खेल का फाइनल मैच पड़रकोला वनम स्टार महेशपुर की टीम के बिच हुआ। जिसमे पड़रकोला की टीम ने स्टार महेशपुर की टीम को पेलेंटी मे एक गोल से पराजित किया।वही इस प्रतियोगिता मे विजेता टीम को 12 हजार रूपये एवं उपविजेता टीम को 10 हजार रूपये नगद मुख्य अतिथिओ के हाथों देकर सम्मानित किया गया।इस अवसर पर झामुमो नेता बाबुधन मुर्मू उर्फ़ डॉन,अल्तमश हांसदा,बाबुधन,निर्मल मुर्मू एवं क्लब के सचिव देविधन सोरेन,कोषाध्यक्ष सुनील मरांडी समेत सैकड़ो खेल प्रेमी मौजूद थे।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!