Search

April 27, 2026 10:34 pm

पुलिस की छापेमारी में 30 बोतल विदेशी शराब जब्त।

एक व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज।

प्रशांत मंडल

लिट्टीपाड़ा( पाकुड़)लिट्टीपाड़ा पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर पतरापाड़ा गांव में रविवार देर रात छापामारी कर 30 बोतल विदेशी शराब जब्त किया है। मिली जानकारी के अनुसार पुलिस को गुप्त सूचना मिला था कि पतरापाड़ा गांव निवासी मैनेजर साहा शराब का अवैध धंधा करता है। पुलिस ने छापेमारी टीम गठित कर एसआई गौतम कुमार दास के नेतृत्व में रविवार देर रात्रि मैनेजर का घर घेराबंदी किया गया। घेराबंदी करने दरम्यान घर के सभी सदस्य अंधेरा का फायदा उठाकर भागने में सफल रहा।पर घर के अंदर एएसआई खुदिराम हेम्ब्रम, हरेराम यादव, धनेश्वर यादव, सिपाही प्रदुम्न पाठक, भगीरथ पण्डित व कैलाश रावत के द्वारा तलासी लेने पर विभिन्न ब्रांड के 30 बोतल विदेशी अंग्रेजी शराब बरामद हुआ। थाना प्रभारी रंजन कुमार सिंह बताया कि अवैध अंग्रेजी शराब की 30 बोतल विभिन्न ब्रांड का जब्त किया गया है। अनुमानित मूल्य लगभग 10 हजार रुपए होगा।अवैध तरीके से बिना अनुज्ञप्ति बेचने के आरोप में एएसआई अरुण ठाकुर के लिखित शिकायत पर मैनेजर साहा के खिलाप कांड संख्या 43/24दर्ज किया गया है। साथ ही कहा चुनाव को देखते हुए लगातार क्षेत्र में छापेमारी की जा रही है।शराब की बिक्री क्षेत्र में बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!