Search

May 13, 2026 1:27 pm

60/40 नियोजन नीति को लेकर विरोधी पार्टी के द्वारा झारखंडी युवाओं को उकसाया जा रहा है: सांसद

बजरंग पंडित

झारखंड में ‘नियोजन नीति 60/40’ की घोषणा के साथ ही छात्र-युवाओं का विरोध बढ़ता जा रहा है इसको लेकर राजमहल सांसद विजय हांसदा ने बताया कि राज्य के युवाओं को निराश और हताश होने की जरूरत नहीं है। झारखंड सरकार ने राज्य हित में बेहतर काम किया है। विरोधी पार्टी के द्वारा गलत तरीके व भ्रमित तरीके से झारखंड के युवाओं को समझाया बुझाया जा रहा है।विरोधियों के बरगलाने के बाद युवा भी नासमझ बनकर इस नियोजन नीति का विरोध कर रहे हैं। इस नियोजन नीति में झारखंड के युवा वर्ग को आगे किया जा रहा है। लेकिन एक बात को समझने की जरूरत है कि 60/40 क्या है?की 60% तो इसका आरक्षित होता है एसटी, एससी,ओबीसी का आरक्षण को देखा जाए तो वह 60% होगा। आरक्षित और अनारक्षित को आकलन करें तो यहां के लोगों का ही नियोजन नीति बना है पहले जो 1932 का खतियान है सारे चीजों को कोर्ट ने रिजेक्ट किया था आज नीतिगत तरीके से बहुत ही मजबूत निर्णय को हेमंत सोरेन ने पारित किया लोगों के यानी कि जनमानस के बातों को लेते हुए इस को बनाया गया है। कोट भेजने से पहले इस नियोजन नीति का सर्वे भी किया गया था। जो झारखंडी ओ के हित में बनाया गया है।

बाइट- विजय कुमार हांसदा, सांसद राजमहल।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!