Search

May 27, 2026 9:40 pm

कांग्रेस भवन में मनाई गई पंडित जवाहरलाल नेहरू की 62वीं पुण्यतिथि, कार्यकर्ताओं ने दी श्रद्धांजलि

नेहरू जी की बनाई संस्थाओं को बेच रही है मोदी सरकार: श्रीकुमार

पाकुड़: पाकुड़ जिला कांग्रेस कार्यालय में बुधवार को भारत के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू की 62 वीं पुण्यतिथि मनाया गया। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर माल्यार्पण कर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर मुख्य रूप से उपस्थित कांग्रेस के पाकुड़ जिलाध्यक्ष श्रीकुमार सरकार और अल्पसंख्यक मोर्चा के जिला अध्यक्ष शाहिन परवेज ने अपने विचार साझा किए।कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने अपने बयान में कहा, “आज हम सभी कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पूर्व प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू जी की 62वीं पुण्यतिथि पर उन्हें नमन किया है। नेहरू जी ने जिस देश का निर्माण किया और जिन संस्थाओं को खड़ा किया, आज वर्तमान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उन्हें अपने मित्रों के हाथों बेचने का काम कर रहे हैं।” उन्होंने कार्यकर्ताओं से अपील करते हुए कहा, “हमें वर्तमान प्रधानमंत्री के रास्तों पर नहीं, बल्कि हमारे पूर्व प्रधानमंत्रियों पंडित जवाहरलाल नेहरू और इंदिरा गांधी जी के पदचिन्हों और विचारधारा पर चलना चाहिए। वहीं, अल्पसंख्यक मोर्चा के जिला अध्यक्ष शाहिन परवेज ने नेहरू जी के योगदान को याद करते हुए कहा, “आजादी के बाद देश बेहद दयनीय स्थिति में था। पंडित नेहरू ने प्रथम प्रधानमंत्री के रूप में देश की कमान संभाली और इसे शिक्षा, तकनीक व एम्स जैसी बड़ी संस्थाओं के जरिए नई ऊंचाइयों पर पहुंचाया। उनका कार्यकाल 1964 तक रहा, जिसमें देश की मजबूत बुनियाद रखी गई। बड़े दुख की बात है कि आज की सरकार उन तमाम सरकारी संस्थाओं को बेच रही है, जिसकी कांग्रेस पार्टी कड़ी निंदा करती है।इस कार्यक्रम में युवा जिला अध्यक्ष बिलाल शेख, नगर अध्यक्ष कृष्णा यादव, नजरूल अंसारी उर्फ डब्लू, सलीम मंसूरी, मो. एहदीन शेख, नईमुद्दीन शेख समेत दर्जनों अन्य कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता उपस्थित रहे, जिन्होंने देश के निर्माण में नेहरू जी के ऐतिहासिक योगदान को याद किया।

img 20260527 wa0032203097010141013656
img 20260527 wa00335157853395709521580

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!