Search

April 14, 2026 1:20 pm

पाकुड़ में धूमधाम से मना 79वां स्वतंत्रता दिवस, मंत्री ने फहराया तिरंगा

सतनाम सिंह

पाकुड़: पाकुड़ में 79वां स्वतंत्रता दिवस बड़े उत्साह और गरिमा के साथ मनाया गया। सुबह स्कूली बच्चों ने प्रभात फेरी निकालकर माहौल देशभक्ति के रंग में रंग दिया। जिला मुख्यालय में प्रधान जिला न्यायाधीश, उपायुक्त मनीष कुमार और एसपी निधि द्विवेदी ने ध्वजारोहण किया।मुख्य समारोह रानी ज्योतिर्मयी स्टेडियम में आयोजित हुआ, जहां राज्य की ग्रामीण विकास मंत्री दीपिका सिंह पांडे ने एसपी निधि द्विवेदी के साथ परेड टुकड़ियों का निरीक्षण किया और फिर राष्ट्रीय ध्वज फहराया। इसके बाद मंत्री ने उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए वीर शहीदों को नमन और दिशोम गुरू शिबू सोरेन को श्रद्धांजलि अर्पित की।मंत्री ने कहा कि सरकार का मुख्य लक्ष्य झारखंडवासियों का निरंतर विकास है। समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास योजनाओं का लाभ पहुंचाना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है।

img 20250815 wa00841606895286608414017
img 20250815 wa00832865448639540175814
img 20250815 wa00827927048021622451761

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!