Search

October 15, 2026 11:18 pm

कुआं में डूबने से 9 वर्षीय बच्ची की मौत, परिजनों का रो रो कर बुरा हाल

राहुल दास

हिरणपुर (पाकुड़ ) हिरणपुर थाना क्षेत्र के बरमसिया गांव में पानी भरने के दौरान कुआं में गिरने से 9 साल की बच्ची की मौत हो गई। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने उसे कुएं से बाहर निकाल कर अस्पताल लाया जहां डॉ. ने उसे मृत घोषित कर दिया।वहीं परिजनों में मातम छा गया।मिली जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के बरमसिया गांव के हरमुज मियां के 9साल की बेटी फूल खातून गुरुवार को शाम करीब4बजे पानी की प्यास बुझाने के लिए कुएं से पानी निकालने गई। इसी दौरान बच्ची अनियंत्रित होकर कुआं के अंदर गिर गई।इधर ग्रामीणों ने आनन फानन में बच्ची को कुएं से बाहर निकाला। इसके बाद एंबुलेंस द्वारा उन्हें अस्पताल भेजा गया जहां चिकित्सक अमित कुमार ने बच्ची को मृत घोषित बताया घटना से इलाके में सनसनी है परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!