सोमवार को जिले के सभी मंदिरों में किए गए हैं विशेष आयोजन।
राजकुमार भगत
पाकुड़। अयोध्या में भगवान राम की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर रविवार को नगर में भव्य शोभायात्रा यात्रा कलिकापुर दुर्गा मंदिर से निकलकर धुलियान रोड होते हुए संकट मोचन महावीर मंदिर रेलवे स्टेशन परिसर पहुंची । जहां से राम दरबार एवं हनुमान जी देवाधिदेव महादेव की पूजा अर्चना के बाद शोभायात्रा नगर के लिए मुख्यमार्ग होते हुए हरिणडंगा बाजार,अम्बेडकर चौक,हाटपाड़ा होते हुए भगत पाड़ा मंदिर के लिए प्रस्थान की। शोभायात्रा में स्थान विशेष पर लोगों ने पुष्प रक्षा किया। इस अवसर पर भगत पाड़ा मंदिर में शोभायात्रा में शामिल सभी भक्तों को प्रसाद वितरण किया गया। प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम को लेकर पाकुड़ नगर के मुख्य मार्ग को भगवा ध्वज से सजाया गया। कई मंदिरों में हनुमान चालीसा, भजन कीर्तन और विभिन्न अनुष्ठान का आयोजन किया जा रहा है।।शोभायात्रा में रामभक्तों ने संपूर्ण नगर में जय श्री राम जय सियाराम सियावर रामचंद्र की जय और बजरंगबली की जय के नारा लगाते रहे। पाकुड़ नगर भी राम गुंजायमान हो रहा था। बता दे की 22 जनवरी को अयोध्याधाम में भगवान रामलला की भव्य प्राण प्रतिष्ठा होनी है। प्राण प्रतिष्ठा समारोह को लेकर लोगो मे खुशी है। इस अवसर पर जिले भर के छोटे बड़े सभी मंदिरों में विशेष पूजा का आयोजन किया गया है। कई मंदिरों में भोज एवं भंडारा भी रखा गया है। सनातनी राम भक्तों से 22 जनवरी को हर घर दीप जलाने और मंदिरों में पूजा यज्ञ भजन हवन आदि अनुष्ठान करने का आग्रह किया।
इस शोभा यात्रा में श्रवण महतो मृत्युंजय घोष संदीप मंडल गणेश भगत, प्रदीप जायसवाल, प्रदीप रजक, जयप्रकाश भगत अजय तिवारीवाल, अशोक कुमार वर्मा राजेश यादव भाजपा के प्रदेश मंत्री दुर्गा मरांडी अनुग्राहित प्रसाद साह हिसाबी राय बाबूधन मुर्मू विवेकानंद तिवारी सम्पा साहा पार्वती देवी अनिकेत गोस्वामी प्राची चौधरी मनोरमा देवी, भाजपा नेत्री साबरी पाल सहित सैकड़ों की संख्या में रामभक्त मौजूद थे।











