Search

April 18, 2026 11:59 pm

बंगाल चुनाव में कांग्रेस करेगी बड़ा उलटफेर: तनवीर

जल्दबाजी में लाया गया महिला आरक्षण सिर्फ चुनावी स्टंट: तनवीर।

पाकुड़: कांग्रेस के प्रदेश महासचिव डॉ. तनवीर आलम ने पाकुड़ स्थित कांग्रेस भवन में राष्ट्रीय और क्षेत्रीय राजनीति पर बेबाकी से अपनी राय रखी।उन्होंने स्पष्ट किया कि पश्चिम बंगाल का विधानसभा चुनाव इस बार कांग्रेस के लिए एक बड़े बदलाव का संकेत होगा।डॉ. आलम ने कहा कि लंबे समय के बाद कांग्रेस पार्टी पश्चिम बंगाल की सभी 294 सीटों पर अपने दम पर चुनाव लड़ रही है। उन्होंने स्वीकार किया कि यह राह आसान नहीं है, लेकिन पार्टी का जमीनी संगठन अब इतना मजबूत हो चुका है कि वह अकेले चुनाव लड़ने का साहस रखता है। उन्होंने विश्वास जताया कि 4 तारीख को जब नतीजे आएंगे, तो वह पूरे देश को चौंका देंगे और कांग्रेस की बढ़ती ताकत का अहसास कराएंगे।

महिला आरक्षण पर तीखा किया‌ कटाक्ष:

केंद्र सरकार द्वारा लाए गए महिला आरक्षण बिल पर डॉ. आलम ने सवालिया निशान लगाते हुए कहा कि कांग्रेस हमेशा महिलाओं की भागीदारी की समर्थक रही है, लेकिन भाजपा की मंशा साफ नहीं है। उन्होंने कहा कि केरल, तमिलनाडु और बंगाल जैसे राज्यों में चुनाव को देखते हुए यह बिल ‘आनंद-फानन’ में लाया गया है। डॉ. आलम ने चुनौती देते हुए कहा कि भाजपा को दूसरों को उपदेश देने से पहले अपने संगठन में महिलाओं को 33% आरक्षण देना चाहिए। उन्होंने महिला पहलवानों पर हुए अत्याचार का जिक्र करते हुए भाजपा की “कथनी और करनी” में अंतर होने की बात कही।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!