Search

May 15, 2026 9:05 pm

रात की अंधेरी में कालाबाजारी, होती है नदी से बालू की चोरी।

शासन प्रशासन को जेब में रखकर, माफिया करते हैं गैर कानूनी धंधा।

प्रशासन मौन,जिम्मेदार कौन?

झारखंड की हकीकत,रिपोर्टर: धनंजय साहा।

लिट्टीपाड़ा: सिंगलोम थाना के नजदीक जोरडीहा स्थित गुमानी नदी के अलग-अलग बालू घाटों से रात की अंधेरी में गैर कानूनी तरीके से लगातार भारी मात्रा में बालू की चोरी हों रहीं हैं। युक्त सूत्रों के मुताबिक पाकुड़ जिलें के सिंगलोम थाना के नजदीक गुमानी नदी के बालू घाटों से रात की अंधेरी में बड़े-बड़े मशीन JCB, चैन मशीन से बालू उठाकर बड़े- बड़े ट्रक, हयवा में लोड करके दूर- दूर लेजाकर अवैध तरीकों से, प्रदेश से बाहर भी लेजाकर बालू माफिया गैरकानूनी तरीकों से नाजायज पैसा कमा रहे हैं। गुप्त सूचना के अनुसार बालू माफिया का नाम झोपा यादव हैं, जो स्थानीय धमनी की रहने वाले हैं। यह सभी अवैध कार्य बालू माफिया शासन प्रशासन को जेब में रखकर कर रहें हैं। हालांकि समाज की स्थानीय लोग इस तरह के गैरकानूनी कार्यों को रोकथाम के लिए आवाज़ भी उठाना चाहते हैं लेकिन बड़े- बड़े बालू माफियाओं के भय के कारण मजबूरन चुप रह रहा है। लेकिन जिम्मेदार शासन प्रशासन के लोगों की चुप्पी संदेह उत्पन्न करती है। अगर पुलिस प्रशासन द्वारा इमानदारी पूर्वक छानबीन/छापेमारी की जाए तो पुलिस प्रशासन को बहुत कुछ हाथ सकती है। फिलहाल स्थानीय लोग चिंतित हैं।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!